भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक दिलचस्प खबर सामने आई है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली के हिडन टैलेंट के बारे में खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस हैरान भी हैं और खुश भी।
धोनी का यह बयान एक वायरल वीडियो में सामने आया, जिसमें उनसे विराट के बारे में पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा, “विराट कोहली सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज़ नहीं हैं, बल्कि वो शानदार सिंगर, डांसर और मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं।”
धोनी से जब पूछा गया कि क्या विराट को “बेस्ट एंटरटेनमेंट पैकेज” कहा जा सकता है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “अगर वो मूड में हों तो वाकई बहुत मनोरंजक होते हैं।”
गौरतलब है कि विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है, जबकि धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं।
मैदान के अंदर और बाहर विराट कोहली की ऊर्जा हमेशा चर्चा में रहती है। उनके फैंस पहले से ही उनके फिटनेस, डेडिकेशन और अग्रेसिव स्टाइल के कायल रहे हैं, अब धोनी के इस खुलासे ने उनकी पर्सनालिटी का एक और मजेदार पहलू उजागर कर दिया है।
#विराटकोहली #महेंद्रसिंहधोनी #क्रिकेटसमाचार #हिडनटैलेंट #भारतीयक्रिकेट