आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गुजरात के आम आदमी पार्टी (आप) विधायक भूपेंद्र भयानी ने विधानसभा से बुधवार 13 दिसंबर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने गांधीनगर में स्पीकर शंकर चौधरी को इस्तीफा सौंपा। भयानी जूनागढ़ के विसावदर सीट से चुने गए थे। भयानी ने इस्तीफे का कारण का खुलासा नहीं किया।

गुजरात में 2022 में विधानसभा चुनाव हुए थे। 182 सीटों में से भाजपा ने 156 सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी

NIA की बेंगलुरु में आतंकी साजिश मामले में 6 ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु में आतंकी साजिश मामले में 6 ठिकानों पर छापेमारी की है। एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि किन लोगों के आतंकियों से लिंक्स हैं और वे कौन विदेशी हैंडलर्स के आदेशों का पालन करते हैं। जानकारी के मुताबिक, संदिग्ध कई तरह की आतंकी गतिविधियों में संलिप्त हैं। 9 दिसंबर को NIA ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ISIS से जुड़े 15 लोगों को गिरफ्तार किया था।

मोहाली में पुलिस एनकाउंटर:कस्टडी से भाग रहा था रिंदा-खत्री का गुर्गा; पुलिस ने पैर में गोली मारी

पंजाब का जीरकपुर बुधवार की सुबह गोलियों की आवाज से दहल गया। गैंगस्टरों और पुलिस के बीच एनकाउंटर के दौरान जमकर फायरिंग हुई। रिंदा और सोनू खत्री के गुर्गे और AGTF के बीच अभी भी फायरिंग जारी है। अब तक कई राउंड फायरिंग की जा चुकी है।

पुलिस अधिकारी संदीप गोयल ने बताया कि गैंगस्टर हरविंदर रिंदा और सोनू खत्री का करीबी है। इस फायरिंग के दौरान एक पुलिस मुलाजिम भी जख्मी हुआ है। मौके पर एनकाउंटर जारी है। फायरिंग जीरकपुर के पीरमुछल्ला में हो रही है।

आतंकवाद से जुड़े मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुलगाम जिलों में छापेमारी

स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने बुधवार को आतंकवाद से जुड़े एक मामले में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया, SIA की टीम ने दक्षिण कश्मीर के दो जिलों में कई स्थानों पर तलाशी ली।

महादेव ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल UAE में हिरासत में लिया गया, जल्द भारत लाया जाएगा

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल पकड़ा गया है। रवि को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में लिया गया है। वह भारत में वांटेड है और उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगे हैं। ED महादेव ऐप के खिलाफ जांच कर रही है।