सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : PM मोदी लखनऊ पहुंचे हैं। कुछ देर में वह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का उद्घाटन करेंगे। 10 लाख करोड़ के 14619 प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी आयोजन में मौजूद हैं। देश-दुनिया के करीब 5 हजार मेहमान इस वक्त लखनऊ में हैं।

उम्मीद की जा रही है कि इससे 33.5 लाख से ज्यादा रोजगार मिल सकेंगे। IGP के आस-पास की बिल्डिंग पर कमांडो तैनात हैं। यह इलाका नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। वहीं, अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा,”वोट चाहिए इसलिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो रही है। ये पहले भी हो सकती थी।”

10 मिनट पहले

उत्तम प्रदेश से अब उद्यम प्रदेश बनने जा रहा है यूपी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा,”आज 6 साल के अंदर हम ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का आयोजन हो रहा है। औद्योगिक निवेश के बारे में कोटिल्य ने कहा था कि आर्थिक समृद्धि के लिए भूमि, पूंजी पर ध्यान देना होगा। मुझे कहते हुए अच्छा लग रहा है कि यह सब यूपी में मौजूद है। शुरुआती चरण में उद्यमियों ने हम पर भरोसा जताया था। निवेश परियोजनाओं में लाखों नौजवानों को जॉब मिली। कोविड के बावजूद तीसरा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की गई। 80 हजार करोड़ के निवेश आए। 10-12 फरवरी 2023 में ग्लोबल इंवेस्टर समिट में आप सभी सहभागी रहे हैं। देश-दुनिया के उद्यमियों ने हमपर भरोसा जताया। 40 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव हमे मिल चुके हैं। उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनकर अब उद्यम प्रदेश बनने जा रहा है। UP की नई परिभाषा CM योगी ने दी। कहा-अल्टीमेट पोटेंशियल।”

22 मिनट पहले

राजनाथ सिंह बोले- आज कोई वर्ग खुद को छूटा हुआ महसूस नहीं करता

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,”जहां सामान्य जनप्रतिनिधि समस्या देखता है। वहां पीएम अवसर देखते हैं। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है, जो पीछे छूटा हुआ महसूस करता हो। भारत की जनता को पूरा विश्वास है कि आपका तीसरा-चौथा कार्यकाल विकास की नई बुलंदी छूएगा। एक समय था जब उद्यमी और जनप्रतिनिधि का मिलना, पॉलिटिकल करियर के लिए खतरा समझा जाता था। कोई ध्यान देने वाला नहीं था कि दोनों साथ मिलकर काम करें, तो राष्ट्र कितना तेजी से विकास करेगा।”

29 मिनट पहले

नंद गोपाल नंदी बोले-ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी औद्योगिक बुनियाद को और मजबूत करेगी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने मंच संभाला। उन्होंने कहा,”निवेश महाकुंभ के पीछे आपकी गांरटी काम कर रही है। करनी और कथनी में जब अंतर नहीं होता है, तब ऐसे महाकुंभ होते हैं। यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी औद्योगिक बुनियाद को और मजबूत करेगी।”

39 मिनट पहले

PM मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

IGP पहुंचने के बाद PM मोदी ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मौजूद थे। इसके बाद PM पंडाल में पहुंचे। CM ने गणेश जी की प्रतिमा PM को भेंट की।