मुंबई । स्थानीय बाजार में मांग कमजोर होने से गुरुवार को सोने में ‎गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के दामों में आज कोई बदलावन नहीं देखा गया है। गुरुवार को देश के रिटेल बाजार में दस ग्राम 24-कैरेट सोना 220 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम की गिरावट के साथ 50,400 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम पर बिक रहा है। वैसे बीते पांच दिनों में 24 कैरेट सोना 650 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम तक सस्‍ता हो चुका है।

वहीं 22 कैरेट सोना सोमवार से 200 रुपए की गिरावट के साथ 46,200 रुपए पर बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी की कीमत में गुरुवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक्‍साइज ड्यूटी, स्‍टेट टैक्‍सेस और मेकिंग चार्ज के कारण देश भर में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। एक वेबसाइट के मुताबिक कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोना 50,400 रुपए पर बिक रहा है। जबकि दिल्‍ली में 50630 रुपए प्रत‍ि दस ग्राम हैं।

इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 46,200 रुपए है। चेन्नई में 1 किलो चांदी की कीमत 67,800 रुपए है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में कीमत 63,000 रुपए है। वहीं कॉमेक्‍स पर सोना 1872 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्‍ड स्‍पॉट 1870 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 23.58 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सिल्‍वर स्‍पॉट 23.50 डॉलर प्रत‍ि ओंस पर कारोबार कर रही है।