नई दिल्ली । घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने की कीमतों में उछाल आया है जबकि चांदी की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं। कारोबार के दौरान सोना 0.87 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही चांदी के दाम भी 64 हजार रुपये किलो पहुंच गयी है।
सोने की कीमत 0.87 फीसदी की तेजी के साथ 50 हजार के करीब पहुंच गयीं हैं। सोना 49,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। दूसरी ओर चांदी 1.29 फीसदी की तेजी के साथ ही 64,799 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है।