नई दिल्ली । ‎विदेशी बाजारों में कीमती धातुओं में तेजी की वजह से घरेलू बाजार में शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है।

सोने की कीमत 0.59 फीसदी की उछाल के साथ 51,565 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई, जबकि चांदी के दाम में 0.44 फीसदी की तेजी आई और इसका भाव बढ़कर 64,200 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने की ताजा कीमत जान लेंगे।