आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : इंदौर के तिलक नगर में मंगलवार को दिनभर एक वृद्व अपने कमरे से नही निकले। रहवासियों को यहां देर रात उनके नही दिखने पर चिंता हुई। इसके बाद फायर बिग्रेड को बुला भेजा। दमकलकर्मिया जब सीढियो से उपर पहंुचे तो वह कमरे में सोते मिले। मामला स्कीम नंबर 140 के ट्यूलिप हाईट्स का है। यहां दोपहर से एक वृद्व अपने फ्लैट से नही उतरे। शाम को भी वह किसी को नही दिखे। पहले रहवासियों ने उनके फ्लैट का गेट बजाया तो जबाव नही दिया। रात में रहवासियों ने आपस में बात की ओर फायर बिग्रेड को जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह की घटना हुई है। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर बालकनी का दरवाजा खोलने की बात की। जब दमकलकर्मी उपर चढ़ा तो वृद्व वहां अंदर के कमरे में गहरी नींद में सोते नजर आए। यहां सूचना पर तिलक नगर पुलिस भी पहुंची थी।