सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उज्ज्वला योजना व लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को 450 रूपए में घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए आज बतौर सब्सिडी 219 करोड़ रूपए महिला हितग्राहियों के खाते में भेजने पर कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण और महिला उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री मोदी ने जहां गरीबों को निःशुल्क अनाज उपलब्ध करा रहे हैं, वहीं मध्यप्रदेश सरकार एक करोड़ 31 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रूपए लाड़ली बहना योजना में देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ा रही है।