शिमला । कांगडा जिला फतेहपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट के दोवदार के रूप में उभरे भवानी सिंह पठानिया जो कि दिवंगत कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के बेटे हैं। वे कहते हैं कि नेता हर बार बिजली पानी की बातें कर असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाते हैं लेकिन अब रोजगार युवा और महिला की ही बात होगी। हम रोजगार के अवसर पैदा कर बेरोजगारी समाप्त करने का प्रयास करेंगे। इसका लाभ युवा और महिला दोनों को होगा। महिला आत्मनिर्भर होगी तो समाज खुशहाल होगा। उन्होंने कहा कि विरोधी क्या बोलते हैं उस पर मैं कभी ध्यान हीं देता वह क्या बोलते हैं उस पर ध्यान देने की जरूरत ही नहीं। मुझे अपना काम करना है। कांग्रेस मान कर चल रही है कि इस बार उपचुनाव में भवानी सिंह पठानिया को मैदान में उतारा जाता है। तो सहानूभूति लहर का लाभ पार्टी को मिलेगा। यही वजह है कि उन्हें मैदान में उतारने की तैयारी है।
कांग्रेस नेता पठानिया ने कहा कि वह चुनाव मैदान में डटे हैं । चुनाव की घोषणा से पहले वह अपने इलाके के 345 गांवों में लोगों से मिलने की कोशिश में जुटे है। राजनिति में अपनी मर्जी से नहीं आये है। न ही परिवारवाद वाली बात उनके मामले में है। पठानिया ने कहा कि मेरा एक सक्सेसफूल कॉर्पोरेट करियर था। मुझे तो खींचकर राजनीति में लाया गया है और मुझे खींचकर लाने वालों में हैं ब्लॉक प्रमुख, महिला सेल, युवा सेल, मुझे जनता की सेवा के लिए लाया गया है। रही बात वरिष्ठ नेताओं के नाराज होने की तो देखिए अभी टिकट तो निश्चित हुआ नहीं है, टिकट तो निश्चित तब होगा, जब यहां चुनाव होना निश्चित होगा। वैसे टिकट के लिए तो बात करना पार्टी के हर नेता का हक है।
पठानिया ने कहा कि अब टिकट किसको मिलेगा या नहीं मिलेगा इस बारे में फैसला तो पार्टी ही करती है, रही बात मेरी तो मैं तो किसी से लड़ा नहीं हूं और ना ही मैंने किसी के खिलाफ कोई बयानबाजी की है। रही बात लोगों के नाराज होने की तो मैं किसी की बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देता क्योंकि मैं सिर्फ अपना काम करता हूं और अपने काम के अलावा किसी और की बातों और बयानों को सुनता नहीं हूं क्योंकि मेरा मानना है कि अगर और किसी पर ध्यान दूंगा तो मेरा फोकस काम से हट जाएगा और वो मैं नहीं चाहता।