नई दिल्ली । फेडरल बैंक ने अपने तिमाही आंकड़े जारी कर दिए। तिमाही नतीजों में बैंक का मुनाफा करीब 13 फीसदी बढ़ गया है। गौरतलब है कि यह वित्त वर्ष 2021-22 की अंतिम तिमाही जनवरी-मार्च के आंकड़े हैं। बैंक का मुनाफा 13.2 फीसदी बढ़कर 541 करोड़ रुपए हो गया है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में बैंक का मुनाफा 478 करोड़ रुपए था।  बैंक ने बताया है कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 3948 करोड़ रुपए रही थी जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3843 करोड़ रुपए थी।  वित्त वर्ष 2021-22 में बैंक ने 15749 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में ये 15716 करोड़ रुपए थी।

वहीं वार्षिक आधार पर बैंक का मुनाफा भी 18.8 फीसदी बढ़कर 1889 करोड़ रुपये हो गया जो वित्त वर्ष 2020-21 में 1590 करोड़ रुपए था। बैंक का ग्रॉस एनपीए सुधकर 2.80 फीसदी रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ये 3.41 फीसदी था। वित्त वर्ष 22 की चौथी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 4136.74 करोड़ रुप।  रहा जो वित्त वर्ष 21 की समान तिमाही में 4602.39 करोड़ रुपए था।  नेट एनपीए भी 1392.62 करोड़ रुपए रह गया जो इससे पहले समान अवधि में 1569.28 करोड़ रुपए था।

बैड लोन और कंटीसजेंसी के लिए बैंक का प्रोविजन घटकर 75.24 करोड़ रुपए हो गया जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ये 254.49 करोड़ रुपए था।  कैनरा बैंक को बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में 1666.2 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है जो इसके पिछले वित्त वर्ष के मुनाफे से 64.8 फीसदी अधिक था। इसके अलावा बैंक की ब्याज से आय 25 फीसदी बढ़कर 7,006 करोड़ रुप।  हो गई है। बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार दर्ज किया है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 7.80 फीसदी से घटकर 7.51 फीसदी पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 2.86 फीसदी से गिरकर 2.65 फीसदी रह गया है। चौथी तिमाही में वार्षिक आधार पर बैंक की लोन ग्रोथ 10 फीसदी रही है।