सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: अमेरिकी इतिहास में पहली बार कोई एक्टिव एयरफोर्स पायलट मिस अमेरिका बनी है। 22 साल की मेडिसन मार्श ने यह ब्यूटी पीजेंट जीत लिया है और वो मिस वर्ल्ड 2024 में अमेरिका को रिप्रेजेंट करेंगी।
जीत के बाद फॉक्स न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में मार्श ने कहा- सबसे ज्यादा खुशी की बात ये है कि यह खिताब जीतने वाली मैं पहली एक्टिव एयरफोर्स पायलट हूं। सच पूछिए तो मेरे लिए यह काम एफ-16 फाइटर जेट उड़ाने से भी मुश्किल था।
वायुसेना भी बधार्ई दी
मेडिसन की जीत के बाद अमेरिकी एयरफोर्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर न सिर्फ मार्श के दो फोटो शेयर किए, बल्कि इतिहास रचने के लिए उन्हें बधाई भी दी। कहा- हमारी एक्टिव पायलट मार्श को बधाई। हमें उन पर फख्र है।
बाद में मार्श ने कहा- मुझे लगता है कि हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं। अगर हमें कोई रोकने की ताकत रखता है तो वो हम खुद हैं। वरना कोई इस काबिल नहीं होगा कि वो आपका रास्ता रोक सके। मैं एक छोटे शहर की रहने वाली हैं और इससे पहले इस तरह के किसी इवेंट में हिस्सा भी नहीं लिया था। मैंने हाल ही में एयरफोर्स एकेडमी से ग्रेजुएशन किया है।
एक सवाल पर इस ब्यूजी पीजेंट विनर ने कहा- मुझे एफ 16 जैसा एडवांस्ड फाइटर जेट उड़ाना आता है। इसके कॉकपिट में बैठने की आदत थी। लिहाजा, रैम्प मेरे लिए आसान नहीं था। मैं बस ये कहना चाहती हूं कि मैंने एक मिसाल कायम की है। हम महिलाएं जंग के मोर्चे से लेकर कैटवॉक तक, यानी हर फील्ड में कामयाबी हासिल कर सकती हैं।
सफर आसान नहीं था
फॉक्स न्यूज के तीन एंकर्स को दिए इंटरव्यू में मार्श ने कहा- शुरुआत में 51 कंटेस्टेंट्स थीं। यह अमेरिका के 50 राज्यों और डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया से थीं। सेमी फाइनल में 11 ने जगह बनाई। इसके लिए चार राउंड हुए और कोई भी आसान नहीं था। आखिरकार रविवार रात (भारत में सोमवार) को जब मुझे विनर डिक्लेयर किया गया तो एक बार तो भरोसा ही नहीं हुआ। पहली बार मैं किसी मीडिया हाउस से बात कर रही हूं।
अमेरिका में कई लोग मार्श से मुश्किल सवाल पूछ रहे हैं। मसलन- क्या वो मिस वर्ल्ड 2024 में अमेरिका को रिप्रेजेंट कर पाएंगी? क्या उनका ऑर्गनाइजेशन यानी एयरफोर्स उन्हें एक्टिव पायलट होते हुए भी इसकी इजाजत देगा? क्या वो ब्यूटी क्वीन बनने के बाद एयरफोर्स को अलविदा कह देंगी?
इस बारे में मार्श ने कहा- अनगिनत सवाल हैं और इनका एक ही जवाब है। मेरे लिए देश और एयरफोर्स सबसे पहले है। उसने ही मुझे इस कांटेस्ट में हिस्सा लेने की मंजूरी दी थी।