भोपाल । मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ (परिवहन विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष श्याम यादव के स्थानांतरण पर संघ के अन्य पदाधिकारियों ने शासन के खिलाफ विरोध जताया है। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ओपी कटियार और सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि बीते दिनों क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में पदस्थ वरिष्ठ कर्मचारी श्याम यादव का स्थानातंरण संभागीय परिवहन कार्यालय भोपाल कर दिया गया है। वो निरंतर भोपाल सहित प्रदेश भर के परिवहन कर्मचारियों की आवाज उठा रहे थे। वरिष्ठ परिवहन कर्मचारियों को खाकी वर्दी आवंटित करने की अनुमति, आरटीओ को कोकता में शिफ्ट करने, विभागीय कर्मचारियों को पदोन्नाति का लाभ सहित अन्य मांगें उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाते हैं तो उन्हें स्थानांतरण करके परेशान किया जाता है। संघ से जुड़े किसी भी कर्मचारी से साथ की गई कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
श्याम यादव के स्थानांतरण से प्रदेश भर के कर्मचारी हतोत्साहित और नाराज हैं। इसलिए उनका स्थानांतरण यथावत किया जाए। यदि हमारी मांग नहीं मानी जाती है तो मंत्रालय, विंध्याचल, सतपुड़ा भवन से लेकर प्रदेश के अलग-अलग विभागों में पदस्थ कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि स्?थानंतरण जानमुझकर और परेशाानकरने की नियत से किया गया है। जिससे हमारा मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ कमजोर पडेे, कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हम हार मानने वाले नही है। इस तबादले का हम पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे और काम रोककर पूरे प्रदेश में हडताल कर अपना विरोध करेंगेा