ITDC India e-Press / Agencies

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा कंपनी में कार्यरत कार्मिकों को सातवें वेतनमान में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सातवें वेतनमान में कार्मिकों को वर्तमान में मूल वेतन पर 01 अगस्त 2022 से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय होगा। उन्हें कुल 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

गौरतलब है कि कंपनी द्वारा नियमित कार्मिकों को एक मार्च 2022 से सातवें वेतनमान में 11 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए कुल 31 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा था। इसमें एक अगस्त 2022 से 3 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए अब कुल 34 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान कंपनी के नियमित कार्मिकों को किया जाएगा।