सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर एवं आईआईटी मुंबई के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय स्पोकन ट्यूटोरियल प्रोजेक्ट आई आई टी मुंबई कार्यशाला का आयोजन केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल परिसर के अभूति परीक्षागार में आयोजित किया गया इस कार्यशाला का उद्देश्य संस्कृत के साथ-साथ छात्रों को रोजगार मूलक तकनीकी सॉफ्टवेयर एवं एप्लीकेशन का ज्ञान प्रदान करना है।
इस कार्यशाला में ऑनलाइन माध्यम से केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के यशस्वी कुलपति श्रीनिवास बरखेड़ी नई दिल्ली परियोजना समन्वयिका अमृता कौर नई दिल्ली, आईआईटी मुंबई की ट्रेनिंग मैनेजर चित्रा गावडे, समकित जैन डिजिटल संस्कृत एंटरप्रेन्योर, प्रोफेसर नीलाम तिवारी आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर, रमन मिश्र एवं इस कार्यशाला के संयोजक सुमित सक्सेना सह समन्वयी सफीना अंसारी रही ।