आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में पहली बार कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम आया है। जांच एजेंसी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत प्रियंका नाम चार्जशीट में शामिल किया है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक,. प्रियंका ने 2006 में हरियाणा के फरीदाबाद में 5 एकड़ की खेती की जमीन खरीदी। प्रियंका ने ये जमीन दिल्ली के रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से खरीदी। फरवरी 2010 में इस जमीन को पाहवा को ही बेच दिया।

ED के मुताबिक, यह जमीन फरीदाबाद के अमीपुर गांव में पाहवा से खरीदी गई थी। इसी एजेंट से प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी 2005-2006 में अमीपुर गांव में 40.08 एकड़ जमीन के तीन टुकड़े खरीदे और उसे दिसंबर 2010 में एजेंट को ही बेच दिया।

प्रियंका का मामला चार्जशीट में क्यों शामिल हुआ

एजेंट पाहवा वही व्यक्ति है, जिसने एनआरआई कारोबारी सीसी थंपी को भी जमीन बेची थी। एक बड़े मामले में भगोड़ा हथियार डीलर संजय भंडारी भी शामिल है, जिसकी कई एजेंसियां मनी-लॉन्ड्रिंग, विदेशी मुद्रा और कालेधन कानूनों के उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता कानून (ऑफिशियल सीक्रेट) जांच कर रही है।

भंडारी 2016 में भारत से ब्रिटेन भाग गया था। थंपी पर ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के साथ मिलकर भंडारी को अपराध की कमाई छिपाने में मदद करने का आरोप है। ED ने पहले चार्जशीट में रॉबर्ट वाड्रा का नाम भी शामिल किया था। रॉबर्ट पर थंपी का करीबी होने का आरोप लगाया था।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने राज्यों के प्रभारी बदले: प्रियंका से UP की जिम्मेदारी वापस ली, महासचिव बनी रहेंगी; पायलट को छत्तीसगढ़ का जिम्मा

कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों के प्रभारी बदल दिए हैं। कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा को UP कांग्रेस प्रभारी पद से मुक्त कर दिया गया है, हालांकि, वे महासचिव बनी रहेंगी। प्रियंका की जगह अविनाश पांडे को UP की जिम्मेदारी दी गई है। उधर, सचिन पायलट छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाए गए हैं। जयराम रमेश कम्युनिकेशन, मुकुल वासनिक को संगठन का महासचिव बनाया गया है।