सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय ने 8 अगस्त की रात को वारदात से पहले शराब पी थी।

पुलिस ने कहा कि वारदात को अंजाम देने के बाद संजय अपने घर जाकर सो गया था। अगली सुबह जब वह उठा तो उसने सबसे पहले सबूत मिटाने के लिए अपने कपड़े धोए। पुलिस को उसके जूते पर खून के धब्बे भी मिले।

घटना वाली रात हॉस्पिटल में 4 डॉक्टर ड्यूटी पर थे। पुलिस ने सोमवार को इन सभी डॉक्टर्स को समन भी जारी किया है। RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. संदीप घोष ने सोमवार सुबह इस्तीफा दे दिया है।

प्रिंसिपल ने कहा- सोशल मीडिया पर मेरी बदनामी हो रही है। मृतक डॉक्टर मेरी बेटी जैसी थी। एक पेरेंट के तौर पर मैंने इस्तीफा दिया है। मैं नहीं चाहता कि भविष्य में किसी के साथ ऐसा हो।

आज देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने ऐलान किया है कि आज यानी 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल की जाएगी। डॉक्टरों की मांग है कि इस घटना की ट्रांसपेरेंट जांच की जाए।

AIIMS दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।

तस्वीर दिल्ली के RML हॉस्पिटल की है। यहां रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कोलकाता की घटना को लेकर नारेबाजी की।

देशभर में प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स

दिल्ली के भी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में आज से सभी वैकल्पिक सेवाएं अनिश्चितकाल के लिए बंद की गई हैं। RML अस्पताल की डॉक्टर पल्लवी ने कहा- घटना के लिए जिम्मेदार लोगों सजा होनी चाहिए। अस्पताल की अधिकारियों को तुरंत रिजाइन करना चाहिए।

महाराष्ट्र के डॉक्टर्स भी हड़ताल कर रहे हैं। BMC के महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा है कि कोलकाता की घटना को लेकर 13 अगस्त को सुबह 8 बजे से नॉन इमरजेंसी सेवाएं अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी जाएगी।