ITDC India e-Press / Agencies

एप्को की ग्रीन गणेश मूर्ति निर्माण कार्यशाला में कॅरियर कॉलेज तथा अन्य स्कूलों सहित अव्यांश वेलफेयर सोसाइटी के दिव्यांगजनों ने भी उत्साह से हिस्सा लिया और अपने हाथों से गणेश प्रतिमा का निर्माण किया।

कार्यशाला में कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश रायकवार ने प्रतिभागियों को अभियान के उद्देश्य से परिचित कराते हुए पर्यावरण प्रदूषण के तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी। मूर्ति को प्राकृतिक रंगों से सजाने के साथ उनका विसर्जन घर पर ही करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। मूर्ति बनाने के लिए सर्वश्री कमलेश, मनीष, महेंद्र, एवं राजेंद्र ने प्रतिभागियों की सहायता की। कार्यशाला में लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया।