सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 27 जनवरी की रात 11:30 बजे नशे में धुत एक शख्स बाउंड्री पार कर रनवे तक घुस आया। एक विमान को पार्किंग बे तक पहुंचाने वाले पायलट की सबसे पहले इस शख्स पर नजर पड़ी। उसने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम को जानकारी दी, जिसके बाद CISF को सूचित किया गया। CISF ने शख्स को तुरंत हिरासत में लिया।
मामले की जांच के बाद उस समय ड्यूटी पर मौजूद CISF के हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर यह घटना गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और बीटिंग रिट्रीट (29 जनवरी) के बीच घटी है। इस दौरान वीआईपी मूवमेंट के चलते एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट होता है।
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
CISF ने आरोपी को पकड़कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया था। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी हरियाणा के नूंह जिले का रहने वाला है और वह नशे का आदि है।
हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स की सुरक्षा से चूक हुई थी
मुंबई एयरपोर्ट पर 14 जनवरी को फ्लाइट लेट होने पर पैसेंजर्स ने रनवे के पास टरमैक पर नीचे बैठकर डिनर किया था। इसके बाद पैसेंजर्स की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे।सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घटना को शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं सोच भी नहीं सकता कि ऐसा क्यों हुआ। ऐसी घटना स्वीकार नहीं थी।
पैसेंजर्स की सुरक्षा में चूक को लेकर इंडिगो पर 1.20 करोड़ और मुंबई एयरपोर्ट पर 60 लाख रुपए का फाइन लगाया गया था। सिंधिया ने इस फाइन को सही बताया था। पूरी खबर पढ़ें…
पायलट को पैसेंजर ने थप्पड़ मारा: 13 घंटे देरी से नाराज था; DGCA की SOP- 3 घंटे से ज्यादा देरी तो फ्लाइट कैंसिल कर सकते हैं
दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) 14 जनवरी को करीब 12 घंटे लेट हो गई। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इंडिगो क्रू मेंबर के व्यवहार को लेकर सवाल उठाए। वीडियो में पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास जाते दिखा। उसने पायलट को थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो खोल गेट।