ITDC India e-Press / Agencies

धर्मशास्त्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी में लगातार 14वें दिन भी विद्यार्थियों का अनशन जारी रहा। यूनिवर्सिटी बंद है इसके बावजूद विद्यार्थी मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। विद्यार्थी कुलपति को हटाने समेत कई मांग को पूरा होने तक अनशन करने पर अड़े हुए हैं। तीन सितंबर को कार्यपरिषद की बैठक होनी है, जिसमें विद्यार्थियों की मांग पर विचार किया जाएगा।

26 अगस्त को ला यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने विश्वविद्यालय को बंद करने का ऐलान किया। इसके साथ ही अनशनकारियों को विश्वविद्यालय के अकादमिक भवन को खाली करने निर्देश हुए। प्रशासन ने पुलिस को बुलाकर अनशनकारियों को हटाने की कोशिश भी की लेकिन विद्यार्थी जमे रहे। बाद में पुलिस ने भी विद्यार्थियों के हठ के आगे झुक गई और विद्यार्थियों को बिना हटाए वापस लौट गई। अब विश्वविद्यालय में सभी विभाग बंद है सिर्फ छात्र ही अनशन पर बैठे हुए है।