आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दो दिन पहले खबर आई थी कि लीजेंड्री एक्टर देव आनंद साहब का सालों पुराना बंगला 400 करोड़ रुपए में बिक गया है। अब देव आनंद के भतीजे केतन आनंद ने दैनिक भास्कर को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इन्हें खबरों को अफवाह बताया है।

केतन ने मीडिया को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मीडिया बिना फैमिली से पूछे ऐसी खबरें कैसे चला सकती है। केतन ने कहा कि गनीमत है कि उन्होंने फेक खबर चलाने वालों के खिलाफ लीगल एक्शन नहीं लिया।

ऐसी खबरें चलाकर पब्लिसिटी पाने की कोशिश- केतन आनंद

खबर आई थी कि देव आनंद साहब के बंगले को तोड़कर 22 मंजिला टावर बनाया जाएगा। कहा गया कि इसकी डील भी तकरीबन 400 करोड़ रुपए में हुई है।

अब देव साहब के भतीजे और फिल्मकार केतन आनंद ने इस अफवाहों पर विराम देते हुए कहा, ‘ये गलत न्यूज है, कोई बदमाशी कर रहा है। ये सब पब्लिसिटी पाने का हथकंडा है। अभी उनकी 100वीं बर्थ एनिवर्सरी आने वाली है। ऐसे समय में इस तरह की खबरें चलाना बहुत निंदनीय है। ऐसे लोग बहुत लकी हैं कि हम लोग उनके ऊपर कोई लीगल एक्शन नहीं ले रहे हैं।’

देव आनंद के बेटे-बेटी को कुछ आइडिया ही नहीं..

केतन आनंद ने आगे कहा, ‘बिना फैमिली से पूछे कोई ऐसी गलत खबर कैसे चला सकता है। कम से कम एक बार राय तो लेनी चाहिए थी। अभी मैंने देविना (देव आनंद की बेटी) और सुनील (देव आनंद के बेटे) से बात की है। उन्हें इस बात का कोई आइडिया ही नहीं है। सुनील तो यहां आते-जाते रहते हैं। उनका यहां ऑफिस और बिजनेस भी है।’

देव आनंद साहब पर डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं केतन आनंद

केतन ने कहा कि वो जल्द ही देव आनंद साहब पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इसकी अनाउंसमेंट 26 सितंबर (देव आनंद साहब के बर्थडे वाले दिन) को करने वाला था, लेकिन मिसेज देव आनंद (देव साहब की पत्नी) की डेथ के बाद इसे अगले महीने के लिए पोस्टपोन कर दिया है।

मैं इस डॉक्यूमेंट्री में देव आनंद साहब के 60 साल के करियर को सेलिब्रेट करूंगा। मैं उनकी सारी अचीवमेंट और फिल्मों को एक डाक्यूमेंट्री में शामिल करूंगा। देव आनंद साहब की फिल्मों का फील आ सके, इसके लिए 50s और 60s के जमाने का सेट बनाऊंगा। इसमें अधिकतर काम VFX का होगा।’