सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: नया साल 2024 शुरू हो गया है। लोग अपने परिवार और करीबियों को कॉल और मैसेज के जरिए नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं। टूरिस्ट और पिकनिक स्पॉट के साथ धार्मिक स्थलों पर भी नए साल की धूम है।

देशभर के मॉल, पब और क्लबों में 31 दिसंबर को रातभर पार्टी हुई। इस बार 30 और 31 दिसंबर को वीकेंड के अलावा 1 जनवरी को नया साल होने की वजह से 3 दिन की छुटि्टयां हैं। गोवा में समुद्र के किनारे आतिशबाजी के बीच रात के 12 बजे लोगों ने नए साल का स्वागत किया।

मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली, गुरुग्राम और कोलकाता जैसे शहरों में भी लोगों ने रातभर पार्टी की। शिमला, मनाली और गुलमर्ग जैसे टूरिस्ट स्पॉट पर लोग पहाड़, जंगल और बर्फ देखने के लिए पहुंचे। इसके चलते मनाली-शिमला में सभी होटल्स लगभग फुल हैं।

श्रीनगर के लाल चौक पर भी नए साल के स्वागत में भारी लोग उमड़े। प्रशासन के मुताबिक, ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। घंटा घर पर पर्यटन विभाग ने म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया था।