भोपाल  । नगर निगम भोपाल द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने व प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। इसी तारतम्य में निगम के स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अपने-अपने जोन क्षेत्र में मास्क न लगाने तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वाले, साफ-सफाई न रखने और बीमारियों से बचने हेतु सावधानी न बरतने व प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही करते हुए 180 प्रकरण में 25 हजार 750 रुपये की राशि भी वसूल की।

निगम आयुक्त श्री के.वी.एस.चौधरी के निर्देश पर निगम अमले ने शुक्रवार को साफ-सफाई न रखने और बीमारियों से बचाव हेतु सावधानी न बरतने व प्रतिबंधित पालीथीन का उपयोग करने वालों के विरूद्ध स्पॉट फाईन की कार्यवाही करते हुए जोन क्रमांक 01 में 20 प्रकरण में 03 हजार 250 रूपये, जोन क्रमांक 02 में 14 प्रकरण 01 हजार 400 रूपये, ज़ोन क्रमांक 04 में 15 प्रकरण में 02 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 05 में 05 प्रकरण में 500 रूपये, जोन क्रमांक 06 में 06 प्रकरण में 600 रूपये, जोन क्रमांक 07 में 08 प्रकरण में 02 हजार 700 रूपये, ज़ोन क्रमांक 09 में 43 प्रकरण में 07 हजार 300 रूपये, जोन क्रमांक 16 में 21 प्रकरण में 02 हजार 100 रूपये, जोन क्रमांक 17 में 14 प्रकरण में 02 हजार 300 रूपये, जोन क्रमांक 18 में 15 प्रकरण में 01 हजार 600 रूपये तथा जोन क्रमांक 19 में 01 हजार 900 रूपये वसूल करते हुए कुल 180 प्रकरण में 25 हजार 750 रुपये की राशि वसूल की।