ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस  /   आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल /  नई दिल्ली :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कुल 18,541 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि बैठक में 4 नए सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति मिली है, जिन पर 4,594 करोड़ रुपये का निवेश होगा। ये प्रोजेक्ट्स ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पंजाब में स्थापित होंगे और इनसे घरेलू चिप उत्पादन, पैकेजिंग और एडवांस्ड मटेरियल निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इससे करीब 2,000 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

इसके साथ ही, कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो फेज-1B को मंजूरी दी है। इस फेज में 11.165 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन और 12 स्टेशन बनाए जाएंगे, जिस पर 5,801 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बैठक में अरुणाचल प्रदेश के शि योमी जिले में 700 मेगावाट का टाटो II हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट भी स्वीकृत हुआ, जिसकी लागत 8,146 करोड़ रुपये होगी और इसे पूरा करने में करीब 72 महीने लगेंगे।

सरकार का कहना है कि ये फैसले स्वच्छ विकास, ऊर्जा आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

#कैबिनेट_मीटिंग #सेमीकंडक्टर #लखनऊ_मेट्रो #मोदीसरकार #हाइड्रोप्रोजेक्ट