सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरियाणा में भिवानी के रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह बुधवार को BJP में शामिल हो गए। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार बनाया था, लेकिन वे चुनाव हार गए थे।
विजेंदर हरियाणा जिले के भिवानी के रहने वाले हैं। जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटों पर असर डाल सकते हैं। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
विजेंदर ने हरियाणा के भिवानी के रहने वाले हैं।
3 महीने पहले किए ट्वीट से सबको चौंकाया
बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 3 महीने पहले एक ट्वीट कर सबको चौंका दिया था। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- ”राजनीति को राम-राम भाई”। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि, इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था। 2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था
इससे पहले विजेंदर सिंह ने 2024 में हरियाणा के भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, उन्होंने इस ऐलान के साथ ही कहा था कि यह फैसला पार्टी करेगी। विजेंदर सिंह ने किसान आंदोलन का भी समर्थन किया था। कुछ समय पहले विजेंदर के आम आदमी पार्टी में भी शामिल होने की चर्चा शुरू हुई थी।
राहुल की भारत न्याय यात्रा में शामिल हुए
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब हरियाणा पहुंची थी, तब विजेंदर शामिल हुए थे। उनका राहुल के साथ यह फोटो वायरल हुआ था।
बॉलीवुड में भी रहे एक्टिव
विजेंदर सिंह ने एक्टर के रूप में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 13 जून 2014 को रिलीज हुई फिल्म फगली से किया था। फिल्म का निर्माण ग्रेजिंग गोट प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है, जिसके मालिक अक्षय कुमार और अश्विनी यार्डी हैं। हालांकि उनकी इस फिल्म को औसत से ऊपर रिव्यू मिले थे। इससे पहले 2011 में दक्षिण भारतीय डायरेक्टर आनंद द्वारा बनाई जाने वाली एक फिल्म को लेकर भी चर्चा शुरू हुई थी, लेकिन बाद में विजेंदर सिंह ने ही इसकी पुष्टि नहीं की।
ड्रग तस्कर के साथ जुड़ा नाम
पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपए की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी। पुलिस की कड़ी पूछताछ में विजेंदर के दोस्त राम सिंह ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकार भी की थी।
तस्कर के घर में बॉक्सर विजेंदर सिंह की तस्वीर मिली तो घर के बाहर उनकी पत्नी के नाम रजिस्टर्ड कार भी बरामद की गई थी। हालांकि इस पूरे मामले में विजेंदर और उनकी पत्नी अर्चना ने पुलिस से पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया था।