ITDC India e-Press / Agencies

भोपाल सागर राष्ट्रीय राजमार्ग 146 पर बुधवार की रात गंजबासौदा विधायक लीला जैन की कार ग्यारसपुर के पास सड़क पर बैठी गायों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक्सीडेंट का शिकार हो गई। जिसमें उनकी सास प्रेमा बाई की मौत हो गई। कार में विधायक के अलावा उनकी बहू सहित पांच अन्य लोग सवार थे। सभी को चोट आई हैं। उन्हें विदिशा मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक सीट ने बेल्ट लगाया हुआ था, इसलिए उन्हें ज्यादा चोट नहीं लग पाई।