सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने सियासत छोड़ने की बात कर दी है, लेकिन उन्होंने इसके लिए आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के सामने एक शर्त रख दी है। बिक्रम मजीठिया ने सुप्रीमो केजरीवाल को उन्हीं की पांच मांगों को पंजाब में पूरा करने की बात कही है। अगर ऐसा होगा तो वे सियासत को अलविदा कह देंगे।
दरअसल, आमद आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने 5 मांगें केंद्र के सामने रखी हैं। जिनमें पहली देश की शिक्षा प्रणाली ठीक करने, दूसरी सबके लिए अच्छे इलाज का प्रबंध, तीसरी महंगाई कम करना, चौथी हर नौजवान को रोजगार व गरीब को मुफ्त और सभी को 24 घंटे बिजली देना है। अगर, केंद्र उनकी ये पांचों मांगों को पूरा कर देगा तो वे सियासत छोड़ देंगे।
बिक्रम मजीठिया ने इन्हीं 5 मांगों को लेकर अरविंद केजरीवाल और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसा है।
बिक्रम ने कहा- दास भी छोड़ देगा सियासत
अरविंद केजरीवाल के इस बयान के बाद अब बिक्रम मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तंज कसा है। बिक्रम मजीठिया ने कहा कि अगर ये मांगें पंजाब में अरविंद केरीजवाल पूरी कर दें, तो दास भी सियासत छोड़ देगा।
पंजाब सरकार पर भड़क रहे हैं मजीठिया
दरअसल, बिक्रम मजीठिया के खिलाफ दर्ज मामले में पंजाब सरकार की तरफ से इंक्वायरी शुरू की गई है। जिसके लिए उन्हें बीते डेढ़ महीने से हर नोटिस पर पटियाला में SIT के सामने पेश होना पड़ रहा है। जिसे लेकर बिक्रम मजीठिया भड़के हैं और बार-बार मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब सरकार पर तंज कस रहे हैं व ललकार रहे हैं।