सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क – आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय डाक विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को त्वरित सेवा प्रदान करने के उददेश्य से 9 अगस्त 2025 के मध्य शहर के प्रमुख डाकघरों जैसे भोपाल जी पी ओ सेंट्रल टी टी नगर प्रधान डाकघर, भेल प्रधान डाकघर एवं आर एस नगर उपडाकघर में सुबह 7. 30 बजे से अतिरिक्त डाक बुकिंग काउंटर आरंभ किए गए है ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इन अतिरिक्त काउंटरों के अलावा डाकघरों में नियमित कार्यालयीन समय पर डाक बुकिंग की सुविधा यथावत रहेगी ।
शहर के अन्य भागों में स्थित डाकघर, कोलार रोड, अरेरा हिल्स त्रिलंगा एम एल नगर, बागमुगलिया, बैरागढ़ एवं सिकंदरी सराय उपडाकघरो में डाक घर के नियमित कार्य समय के अतिरिक्त सुबह प्रातः 7.30 से अतिरिक्त काउंटर की व्यवस्था की गई है जिससे ग्राहकों को राखी एवं अन्य आवश्यक डाक को शीघ्रता से गंतव्य तक पहुंचाया जा सकें।

#भोपाल, #डाकसेवा, #त्वरितसेवाकाउंटर, #राखीसुविधा, #डाकविभाग