एक आत्मन, एक स्वर, आंतरिक शांति से विश्व शांति- वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव

भोपाल: अनन्य हर्ष और आनंद के में राजधानी में वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव हैदराबाद के ततसंगत प्रारूपण में सर्व मत, सर्व धर्म अनुपालकों का आध्यात्मिक महोत्सव सम्पन्न हुआ।

वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव 2024 हैदराबाद से जुड़ी श्रंखला के तादातम्य में भोपाल स्थित हार्टफुलनेस, योगाश्रम भोपाल में रविवार को इस महोत्सव को भोपाल में भी यथासंगत आध्यात्मिक महोत्सव आयोजित किया गया।
इस अभिनव महोत्सव में स्थानीय आध्यात्मिक गुरुजन और धार्मिक विभूतियां जिनमें आर्च बिशप ऑफ भोपाल श्री ए ए एस दुराइराज, ब्रहम कुमारीज से बहन बी के खुशबू, अखिल विश्व गायत्री परिवार से श्री अशोक सक्सेना, गुरुद्वारा साहेब आनंद नगर से श्री ज्ञानी गुरविंदर सिंह, ईशा फ़ाउंडेशन से श्री शुभेन्द्र पंडित, इस्कॉन से प्रभुश्री वासुदामा दास, पतंजलि योगपीठ से श्री टीएस बावल, आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास से श्री स्वामी वेदतत्वानन्द पुरी, रामकृष्ण मिशन से श्री स्वामी कृष्णाध्यानान्द जी महाराज, श्री अरबिंदो आश्रम से डॉ. अजीत वर्मा, ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन से श्री राम विनोद गौर आर्ट ऑफ लिविंग से डॉ हिमांशी गुप्ता, द बुद्ध भूमि धम्मादूत संघ से श्री भंते शाक्य पुत्र सागर थेरो एवं अनुयायीजन सम्मिलित हुए। हार्टफुलनेस केंद्र के प्रभारी नील केलकर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का आरंभ, कान्हा शांति वनम हैदराबाद में लाइव चल रहे आयोजन के सीधे टेलीकास्ट द्वारा ध्यान से की गई। सभी उपस्थित जनों ने कार्यक्रम की मूल अवधारणा आंतरिक शांति से विश्व शांति के प्रयास के लिए प्रार्थना की।
सभी विज्ञजनों ने हार्टफुलनेस संस्थान के प्रमुख पद्म भूषण से सम्मानित वैश्विक आध्यात्मिक मार्गदर्शक एवं सद्गुरु पूज्य दाजी को हृदय की अंतरकोर से प्रेम पूर्ण आभार प्रकट किया जिन्होने वसुधेव कुटुंबकम के लिए अथक प्रयास किए और आज सभी धर्म, पंथ, मत के मानने वालों को एक मंच किया।
हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट और संस्कृति मंत्रालय, भारत शासन के संयुक्त तत्वाधान में सम्पन्न इस कार्यक्रम में उच्च सुधि एवं प्रज्ञ व्यक्तित्वों ने अपने अपने ऊर्जावान उद्भोदन में एक सुर में एक बात रखी कि हम सभी अपने आप पर काम करें क्योंकि मानसिक शुद्धि से आत्मिक पवित्रता की ओर बढ़ सकते हैं वहीं आत्मिक पवित्रता ही व्यक्ति को शांति में रख सकती है।
ज्ञातव्य हो कि 14 मार्च से आरंभ हुए कान्हा शांति वनम हैदराबाद में भारत शासन संस्कृति मंत्रालय और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त तत्वाधान में 1 लाख से अधिक आध्यात्मिक जिज्ञासु कार्यक्रम में शामिल हैं तथा 10 लाख से ज्यादा विभिन्न वर्चुअल सूचना माध्यमों से जुड़े। यह कार्यक्रम सर्व मत मतांतर, जाति, धर्म के अनुयायी तथा आध्यत्मिक मार्गदर्शकों, बुद्धिजीवी सुधि जनों को एक मंच किया गया है जो कि इस सदी की प्रथम पहल मानी जा सकती है।
भोपाल में सर्वधर्म समभाव और मत मतांतर को एक करने वाले आयोजन के लिए प्रबुद्ध नागरिक जनों ने साधुवाद दिया और ऐसे आयोजनों के लिए आगे भी किए जाने की मांग की। हार्टफुलनेस मीडिया प्रभारी श्री एस डी वीरेन्द्र ने उक्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि हम सभी धरा पर अपने को मां प्रकृति का अंश तब ही मान पाएंगे जब कि हम उसके सभी अंशो को अपना यथा स्वरूप मानने को तैयार होंगे।