आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भोपाल के बागसेवनिया इलाके में छठवीं कक्षा में पड़ने वाली छात्रा के साथ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने ज्यादती की। नाबालिग किशोर और पीड़िता एक ही इलाके के रहने वाले हैं। आरोपी ने काम के बहाने किशोरी को मिलने बुलाया।
वहां उसे कुछ सुंघा। इससे बच्ची बेहोश हो गई। इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया गया। तीन दिन बाद किशोरी ने मामले की जानकारी मां को दी। मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक 12 वर्षीय किशोरी छठवीं कक्षा की छात्रा है। वह बागसेवनिया इलाके की एक बस्ती में रहती है। इसी बस्ती में 14 साल का एक नाबालिग रहता है जो सातवीं कक्षा में पढ़ाई करता है साथ ही एक दुकान पर काम भी करता है। एक ही इलाके में रहने के कारण दोनों के बीच बातचीत होती थी। दोस्ती हो जाने पर नाबालिग ने छात्रा को मिलने के लिए बुलाया था।
कपड़े में रख नशीला पदार्थ सुंघाया
छात्रा जब उससे मिलने के पहुंची तो नाबालिग के पास मौजूद एक कपड़ा सूंघने के बाद उसे चक्कर आने लगा। उसकी इसी हालत का फायदा उठाकर नाबालिग ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने विरोध करने की कोशिश की लेकिन चक्कर आने के कारण वह कुछ भी नहीं कर पाई। ज्यादती करने के बाद नाबालिग ने किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
तीन दिन बाद दी मां को जानकारी
जिसके कारण छात्रा डर गई। रविवार को नाबालिग ने जब फिर से छात्रा से मिलने की कोशिश की तो छात्रा ने अपनी मां को पूरी बात बताई तथा थाने में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।