सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भोपाल के 46 सेंटरों पर 16 जून को UPSC (सिविल सर्विसेस) की प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें कुल 16 हजार 560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा को लेकर सोमवार को कमिश्नर ऑफिस में मीटिंग हुई, जबकि मंगलवार को भी तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

परीक्षा को लेकर सेंटर्स पर भी अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है। ताकि, सभी जरूरी व्यवस्थाएं जुटा ली जाए। 16 जून को परीक्षा दो सत्र में होगी। सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक पहला सत्र रहेगा, जबकि दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक परीक्षार्थी दूसरे सत्र का परचा हल करेंगे।

ये ले जाने की मनाही होगी

मोबाइल, किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जिसमें ब्ल्यू ट्रूथ, स्मॉर्ट वॉच, स्मार्ट पेन, छोटे कैमरे, कैल्कुलेटर आदि शामिल हैं।

महंगा सामान भी नहीं ले जा सकेंगे

परीक्षाओं से कहा गया है कि वे कोई भी कीमती या महंगा सामान भी परीक्षा हॉल में लेकर न आए। सेंटरों पर इनकी सुरक्षा संभव नहीं होती है।