सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय में आज भौतिक और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रयोगशाला में कम लागत के साथ प्रायोगिक सेटअप स्थापित करना है । इस कार्यशाला में विशिष्ट वक्ता इंटर यूनिवर्सिटी एक्सलरेटर सेंटर नई दिल्ली के पूर्व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजीत कुमार बीपी होंगे । अजीत कुमार एक परमाणु वैज्ञानिक के रूप में विख्यात है । वह कम लागत के प्रयोगात्मक उपकरणों और किट के डिजाइन और विकास के माध्यम से भौतिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है।

मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति संजय तिवारी ने बताया कि भौतिकी शिक्षा को लोकप्रिय बनाने और कम लागत के प्रयोगात्मक किट और शिक्षा में सॉफ्टवेयर टूल के उपयोग के अजीत कुमार के अनुभवों पर यह कार्यशाला केंद्रित होगी । इस कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के मध्य विचार विमर्श तथा नवीन जानकारी का आदान-प्रदान होगा । यह कार्यशाला विद्यार्थियों में भौतिक और प्रौद्योगिकी विषय की समझ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी । इस कार्यशाला में भौतिक शास्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित आदि के विभिन्न शिक्षक तथा विद्यार्थी गण सहभागिता करेंगे ।