आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज 15 जनवरी को दूसरा दिन है। राहुल ने सुबह इम्फाल वेस्ट के सेकमई से यात्रा शुरू की। 14 जनवरी को मणिपुर के थौबल से यात्रा की शुरुआत हुई थी। मणिपुर में आज एक दिन के सफर के बाद यात्रा रात में नगालैंड में प्रवेश करेगी। राहुल की यात्रा शुरुआती दो दिन में 257 KM का सफर कर 5 जिलों को कवर करेगी।

लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी। इसका मकसद देशभर के लोगों को साथ लाना था। हम एक यात्रा देश के पूर्वी हिस्से से पश्चिम तक करना चाहते थे। इसे हमने मणिपुर से शुरू करने का फैसला लिया। हम भारत के लोगों को बताना चाहते थे कि मणिपुर के लोग किस तकलीफ से जूझ रहे हैं। मैं जानता हूं कि आप किस त्रासदी से गुजर रहे हैं। आपने कई अपनों को खोया है। संपत्ति का नुकसान हुआ। मैं आपके साथ हूं। हम चाहते हैं कि मणिपुर में शांति लौटे।

66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी जगह-जगह रुक कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। इस दौरान राहुल 6700 किमी का सफर तय करेंगे। यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी।

राहुल गांधी ने मणिपुर में लोगों से मुलाकात की।

यात्रा के दौरान राहुल ने मणिपुर के एक पारंपरिक आयोजन में भी हिस्सा लिया।

राहुल की यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी समुदाय के लोग भी जुटे।

14 जनवरी-पहला दिन : राहुल का PM पर निशाना, लोगों से मुलाकात की

14 जनवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मणिपुर के थौबल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज किया। यात्रा से पहले राहुल गांधी ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा- चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा। इसलिए पैदल के साथ-साथ बस यात्रा का फैसला किया। सवाल उठा कि यात्रा कहां से शुरू करें, किसी ने कहा वेस्ट से करो, किसी ने ईस्ट बताया।

मैंने साफ कहा- अगली भारत जोड़ो यात्रा सिर्फ मणिपुर से शुरू हो सकती है। मणिपुर में BJP की नफरत की राजनीति है। मणिपुर में भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे और आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोछने, गले मिलने नहीं आए। ये शर्म की बात है