सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / भिंड : चिलचिलाती गर्मी में एक और जहा मानव अपने शरीर को बचाने के लिए कूलर और ऐसी की शरण में जाता है लेकिन उन बेजुबान पक्षियों का क्या? जो इस गर्मी से उन्हें बचाए।
इसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने अपनी गृह विधानसभा मेहगांव से बेजुबान पक्षीयो को बचाओ मिशन शुरू किया है। उन्होंने इस कार्यक्रम को पानी भरकर सकोरे लगाओ और पक्षियों को दाना खिलाओ का नाम दिया है। 1 अप्रैल को उन्होंने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में क्षेत्र वासियों से इस मिशन को सफल बनाने की अपील की है। जो सफल भी हो रही है।

मेहगांव विधानसभा के गोरमी मंडल के सुप्रीमो सुभाष थापक बताते हैं कि पर्यावरण की धरोहरों को बढ़ाने की ललक मंत्री श्री राकेश शुक्ला में बचपन से ही रही है। वे धार्मिक प्रवृत्ति के होने के साथ-साथ जनकल्याण के कामों को करने में प्राथमिकता देते हैं। इसीलिए उन्होंने सबसे पहले अपने जन्मदिन पर बेजुबान पक्षियों को बचाने का संकल्प लिया है। जिसके तहत मेहगांव विधानसभा को पूरे प्रदेश में रोल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत गोरमी मंडल से हो चुकी है। मेहगांव विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर सकोरे टांगे जा रहे हैं ताकि इस चिलचिलाती गर्मी में बेजुबान पक्षियों को बचाया जा सके।

इस बीच मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला क्षेत्र में जनता जनार्दन के द्वारा इस मिशन पर लगने पर कहते हैं कि मेरे जन्मदिन पर मेरे क्षेत्र की जनता ने इस अभियान से जुड़कर जो शुभकामनाएं दी हैं। उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। बेजुबान पक्षियों को बचाने का मेरा जो मिशन है। वह अनवरत चालू रहेगा।