सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अयोध्या धाम से वापस लौटे महा मंडलेश्वर राम प्रवेश दास का भोपाल पहुंचने पर लालघाटी में बुधवार को भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रामानन्द आश्रम सार्वजनिक न्यास एवं गुफा मंदिर भक्त मंडल के सभी सदस्य बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। महाराज का फूल माला से अभिनंदन के बाद शोभा यात्रा निकाली गई।
महा मंडलेश्वर राम प्रवेश दास महाराज ने कहा कि ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसे कभी भी नहीं भूल पाएंगे। बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को हुई रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता प्रदेश के कुछ ही लोगों को मिला था । उन्हीं चुनिंदा संतों में से एक राम प्रवेश दास महाराज थे।