आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रेलवे ने 16 से 22 जनवरी तक यानी 7 दिन के लिए अयोध्या जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द या डाइवर्ट कर दिया है। वहीं, रोडवेज बसें भी 21और 22 जनवरी को अयोध्या में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है।
इधर, मोदी सरनेम को लेकर अपमानजनक टिप्पणी मामले में राहुल गांधी को सजा दिलाने वाले गुजरात के BJP भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। वह श्रृंगवेरपुर स्थित शबरी आश्रम के बेर और धनुष बाण रामलला को अर्पित करेंगे। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए राष्ट्रपति को शुक्रवार को निमंत्रण सौंपा गया।
लाइव अपडेट्स
53 मिनट पहले
15 जनवरी को रामलला का दर्शन करेंगे कांग्रेसी
15 जनवरी को यूपी में कांग्रेस का नेतृत्व अयोध्या में रामलला का करेगा दर्शन। उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधान मंडल नेता अनुराधा मिश्रा अयोध्या आएंगी।
02:55 PM
13 जनवरी 2024
पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर की वापसी के लिए 1008 कुंडीय महायज्ञ
तुलसी पीठाधीश्वर पद्म भूषण जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी रामचंद्र दास ने अयोध्या में प्रेस कॉफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि 1008 कुंडीय हनुमत महायज्ञ पाकिस्तान अधिग्रहित कश्मीर ( POK) की प्राप्ति के लिए किया जा रहा है।
02:05 PM
13 जनवरी 2024
शंकराचार्य की नाराजगी पर बाबा रामदेव का बयान
01:22 PM
13 जनवरी 2024
7 दिन रद्द/डायवर्ट रहेंगी अयोध्या रूट की सभी ट्रेनें
अयोध्या से गुजरने वाली सभी ट्रेनें 16 से 22 जनवरी तक रद्द रहेगी। लखनऊ की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ट्रैक के दोहरीकरण और इलेक्ट्रिफिकेशन के चलते संचालन प्रभावित रहेगा। इसके चलते वंदे भारत समेत 10 ट्रेनें निरस्त रहेगी। 14 ट्रेनों का संचालन पहले तक होगा। वहीं, दून एक्सप्रेस समेत 35 ट्रेनों का बदले रूट से चलाया जाएगा। अयोध्या कैंट से आनंद विहार तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस‚ जो अभी तक 15 जनवरी तक निरस्त थी। उसे बढ़ाकर 22 जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या रेलखंड का दोहरीकरण प्राथमिकता पर किया जा रहा है।
12:02 PM
13 जनवरी 2024
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारियां चल रही हैं। धर्म पथ का निर्माण किया जा रहा है। सूर्य का सात घोड़े का स्तंभ भी मुख्य द्वार पर लगाया जा चुका है।