सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप में आरोपी सपा नेता मोईद खान का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहाया जाएगा। 2 मंजिला कॉम्प्लेक्स 4000 स्क्वायर फीट में बना है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपए है। प्रशासन का दावा है कि भदरसा की मुख्य मार्केट में बने कॉम्प्लेक्स का एक तिहाई हिस्सा अवैध तरीके से बनाया गया है। इसे ही ढहाया जाएगा।
पुलिस, PAC और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। बिजली के तार हटाए जा रहे हैं। SDM ने कहा-1 दिन पहले कॉम्प्लेक्स में चल रही पीएनबी बैंक को शिफ्ट किया गया। 19 दिन पहले सपा नेता की 3000 वर्ग फीट पर बनी बेकरी पर बुलडोजर चला था।
अयोध्या में बच्ची से 12 जुलाई को रेप का मामल सामने आया था। मामले में पुलिस ने सपा नेता मोईद और उसके नौकर राजू को गिरफ्तार किया था। सीएम योगी ने खुद घटना का जिक्र विधानसभा में किया था।
गैंगरेप पीड़ित बच्ची का अबॉर्शन हो चुका है। घर पर 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी उसकी सुरक्षा के लिए तैनात हैं। रेप का आरोपी 65 साल का मोईद अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी है।
बिजली के तार हटाए जा रहे
4000 स्क्वायर फीट में बने कॉम्प्लेक्स में 23 दुकानें
कॉम्प्लेक्स में 23 दुकान है। 1 बैंक और एक हॉल है। 4000 स्क्वायर फीट में कॉम्प्लेक्स बना है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए हैं। फिलहाल, पुलिस ने आसपास का एरिया सील कर दिया है।
अयोध्या से ताजा अपडेट बता रहे भास्कर रिपोर्टर सौरभ शुक्ला
पुलिस, PAC और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
19 दिन पहले मोईद की बेकरी पर बुलडोजर चला था
पीड़ित बच्ची की मां ने 2 अगस्त को CM योगी से मुलाकात की। 3 अगस्त को 65 साल के आरोपी मोईद खान की बेकरी को बुलडोजर से ढहा दिया गया। बेकरी तालाब की जमीन पर 3000 स्क्वायर फीट में बनी थी।
सपा सांसद का करीबी है मोईद खान
मोईद खान भदरसा से सपा का नगर अध्यक्ष है। वह सपा सांसद अवधेश प्रसाद का करीबी भी है। मोईद की भदरसा में कई प्रॉपर्टी हैं। जिस चौकी पर पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची थी। वह मोईद खान के घर में ही चल रही थी।