आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : असम पुलिस ने शुक्रवार को कार्बी आंगलोंग जिले में दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और 575 ग्राम हेरोइन जब्त की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी गुरुवार को की गई और ड्रग तस्करों की पहचान नूर उद्दीन और अजहर उद्दीन के रूप में की गई है। इससे पहले 25 सितंबर को, कार्बी आंगलोंग जिला पुलिस ने सैमसुल हक नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा था। जिसके पास से 583.08 ग्राम वजन की हेरोइन के 47 साबुन के डिब्बे बरामद हुए थे। पुलिस के मुताबिक, जब्त की गई प्रतिबंधित दवाओं की अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये है।
लखनऊ में निर्माणाधीन अपार्टमेंट की जमीन धंसी, 16 मजदूर दबे; डेढ़ महीने की बच्ची समेत 2 की मौत
लखनऊ के पीजीआई इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन अपार्टमेंट में मल्टीलेवल पार्किंग बनाते समय जमीन धंस गई। हादसे में करीब 16 मजदूर मिट्टी और मलबा में दब गए। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूचना है कि हादसे में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में एक डेढ़ महीने की बच्ची और उनके पिता बताए जा रहे हैं।
पंजाब में अकाली दल के नेता सुरजीत सिंह की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
पंजाब के होशियारपुर में अकाली नेता और दो बार के सरपंच सुरजीत सिंह अंखी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। उनके शरीर में तीन गोलियां लगीं। अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान 3 सगे भाई डूबे, 2 नाबालिगों की मौत
दिल्ली में गणेश विसर्जन के दौरान 3 सगे भाई डूब गए, इसमें 2 नाबालिगों की मौत हो गई। उधर, यूपी के मैनपुरी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान मार्कण्डेय सरोवर में डूबने से 3 की मौत हो गई।
ओडिशा में दो विधायकों ने स्पीकर पर दालें फेंकी, पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किए गए
ओडिशा का विधानसभा सत्र चल रहा है। गुरुवार 28 सितंबर को कार्यवाही के दौरान विपक्ष के चीफ व्हिप मोहन माझी समेत भाजपा के दो विधायकों ने स्पीकर प्रमिला मलिक पर दालें फेंकी। दोंनो को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है। सेशन 4 अक्टूबर तक चलेगा। भाजपा के दूसरे विधायक का नाम मुकेश महालिंग है। भाजपा विधायक सत्ताधारी बीजेडी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। सत्ताधारी विधायक ने कहा था कि विपक्षी विधायक अच्छी मानसिक स्थिति के साथ सदन में आएं।