आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल / हरदा : असम के मुख्यमंत्री और प्रखर राष्ट्रवादी वक्ता हिमंता बिस्बा सरमा जन आशीर्वाद यात्रा में प्रमुख वक्ता के रूप में जनता जनार्दन को संबोधित करने के लिए हरदा पहुंचे। यहा पर कृषि मंत्री एवं किसान नेता कमल पटेल ने उनका भावभीना हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर हरदा जिले के संगठन प्रभारी विकास विरानी समेत पार्टी पदाधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।