नई दिल्ली । एप्पल कंपनी सितंबर महीने में 2022आईफोन लाइनअप को लॉन्च करेगा। फोन का लुक कैसा होगा, फोन के फीचर्स क्या होंगे या फिर फोन की कीमत क्या होगी, समय-समय पर सब की डिटेल्स लीक हो ही जाती हैं। एक लेटेस्ट लीक के अनुसार, आईफोन 14 सीरीज का पूरा डिजाइन सामने आ गया है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन14 सीरीज मॉडल्स की फोटो लीक हुई हैं जिसमें चा मॉडल दिखाए गए हैं और इनमें कैमरा बंप भी दिखाई दे रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये मॉडल्स वैबो पर दिखाए गए हैं। ये मोल्ड्स हैं जिन्हें ज्यादातर थर्ड पार्टी आईफोन प्रोटेक्टिव कवर्स के तौर पर पेश किया जाता है न कि वास्तविक फोन के प्रोडक्शन के तौर पर। जो फोन्स दिखाई दे रहे हैं उनमें फोन का मिनी मॉडल मिसिंग है। इसके अलावा, 2022 में डिवाइसेज के आकार में बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा लग रहा है कि एप्पल ने इस वर्ष 5.4 इंच का आईफोन नहीं बनाया है, जो आश्चर्य की बात नहीं है। क्योंकि इससे पहले इस आकार कि डिवाइस ने बाजार में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।

आईफोन14 में फ्लैट किनारों और राउंड कॉर्नर्स के साथआईफोन13 के जैसा डिजाइन होगा। फ्रंट में एक राउंडेड पंच-होल कटआउट भी दिए जाने की उम्मीद है।कंपनी अब बड़ेआईफोन बनाने पर फोकस कर रही है। इस सीरीज के तहत चार मॉडल बनाए जाएंगे जिनमें 6.1 इंच का आईफोन14, 6.1 इंच काआईफोन 14 प्रो, 6.7 इंच काआईफोन 14 मैक्स और 6.7 इंच का आईफोन14 प्रो मैक्स हैं। 2022 के आईफोन में जो कैमरा बम्प होगा, वेआईफोन 13 लाइनअप की तुलना में बड़ा होगा।