सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर गहराता दिखाई दे रहा है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी ईरान में नए सैन्य हमले शुरू किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड  के अनुसार ये हमले “आत्मरक्षा” के तहत किए गए, जिनका उद्देश्य अमेरिकी सैनिकों और सैन्य ठिकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

अमेरिकी सेना ने बताया कि कार्रवाई के दौरान उन नौकाओं और मिसाइल लॉन्च साइट्स को निशाना बनाया गया जो कथित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में खतरा पैदा कर रही थीं। यह इलाका वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के बंदरगाह क्षेत्रों में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं अमेरिका का कहना है कि कार्रवाई सीमित और नियंत्रित थी तथा इसका उद्देश्य संघर्ष को बढ़ाना नहीं, बल्कि सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इस घटनाक्रम के बीच कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता भी जारी है। दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नौवहन बहाली जैसे मुद्दों पर बातचीत चल रही है। लेकिन ताजा सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय शांति प्रयासों पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव और बढ़ता है तो इसका असर वैश्विक तेल बाजार, समुद्री व्यापार और मध्य-पूर्व की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है।

#अमेरिका_ईरान_तनाव #ईरान_हमला #मिडिलईस्ट_संकट #USIranWar #होर्मुज_जलडमरूमध्य #अंतरराष्ट्रीय_समाचार