आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: हमारे महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन (1887-1920) की जयंती मनाने के लिए भारत में हर साल को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है, जिन्होंने शुद्ध गणित के विभिन्न क्षेत्रों जैसे संख्या सिद्धांत, गणितीय विश्लेषण, अनंत श्रृंखला और निरंतर भिन्न में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । रामानुजन लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल सोसाइटी के फेलो के रूप में चुने जाने वाले इतिहास के सबसे कम उम्र के गणितज्ञ हैं।

आंचलिक विज्ञान केंद्र, भोपाल विद्यालयी बच्चों और आम जन मानस के लिए  23 दिसंबर, 2023 तक कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करके राष्ट्रीय गणित दिवस मनाएगा। कार्यक्रम के एक भाग के रूप में केंद्र के प्रेक्षागृह में  ‘द विजन ऑफ ए मास्टर: रामानुजन का दूरगामी प्रभाव गणित एवं परे पर’ विषय पर एक सार्वजनिक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा जो अजीत भंड, गणित विभाग, आईआईएसईआर, भोपाल द्वारा दिया जाएगा। यह व्याख्यान महान भारतीय गणितज्ञ के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डालेगा, जिससे हमारी युवा पीढ़ी को गणित के प्रति प्रेम और झुकाव विकसित करने और भविष्य में गणित को अपने करियर के रूप में चुनने में सहायता मिलेगी। गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन और कार्यों पर आधारित एक विज्ञान फिल्म भी  दिखाई जाएगी जिसके पश्चात इस फिल्म पर आधारित प्रश्नो से विद्यार्थियों एवं आम जनमानस के मध्य एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। 23 दिसंबर, 2023 को, विद्यालय और कॉलेज के छात्रों के मध्य अलग-अलग दो रचनात्मक गणित कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी, जिसमें प्रतिभागी इस केंद्र द्वारा प्रदान किए गए सभी कच्चे माल, मार्गदर्शन और समर्थन के साथ कुछ गणितीय किट का निर्माण करेंगे। कार्यक्रम के पूरा होने पर कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाणपत्रों के साथ स्वनिर्मित किट भी प्रदान की जाएंगी। प्रश्नोत्तरी के सभी मेधावी प्रतियोगियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।