आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, भोपाल में प्राणीशास्त्र विभाग द्वारा महाविद्यालयीन शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ हेतु “स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता” एक वार्ता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य शैलबाला सिंह बघेल ने अपना उदबोधन दिया तत्पश्चात् प्राणीशास्त्र के विभागाध्यक्ष एवं आईक्यूएसी समन्वयक मुकेश दीक्षित द्वारा अतिथियों का परिचय एवं कार्यक्रम की रूपरेखा दी गई, उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अतिथि प्रिया भावे चित्तावर, स्त्री रोग एवं निसंतानता विशेषज्ञ ने ने महिलाओं में उम्र के अनुसार होने वाली बिमारियों पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि सचिन चित्तावर एंडोक्रायनोलोजी विशेषज्ञ ने आधुनिक जीवनचर्चा को शरीर में उत्पन्न होने वाली अनियमित्ताओं व बिमारियों का कारण बताया ओर पौष्टिक आहार पर बल देते हुऐ घर के भोजन को ही स्वदिष्ट भोजन बताया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टॉफ ने अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम में एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें समस्त स्टॉफ का रक्त शर्करा एवं रक्त में ऑक्सीजन की मात्रा का परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सीमा दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नीलिमा तिवारी द्वारा किया गया।