सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुलंदशहर पहुंच गए हैं। मौसम खराब होने के चलते वे दिल्ली से 90 किमी. सड़क मार्ग से बुलंदशहर पहुंचे। पीएम ने मंच से सभी का अभिवादन किया। 20 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा,”अयोध्या में मैंने रामलला के सानिध्य में कहा था कि प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हुआ। अब राष्ट्र प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई देने का समय है। हमें देव से देश और राम से राष्ट्र के मार्ग को और प्रशस्त करना है।’ मंच पर पीएम के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी हैं।
इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के उदघाटन के बाद उनका यह पहला दौरा है। यूपी आज विकास के साथ तेजी से बढ़ता हुआ राज्य है। आपका स्नेह प्रधानमंत्री को मौसम की विपरीत स्थिति में दिल्ली से बाई रोड ले आया। आपने ऐसा कोई प्रधानमंत्री नहीं देखा होगा।
पीएम के भाषण के अहम पॉइंट्स…
आजादी के बाद विकास सिर्फ कुछ ही क्षेत्रों में सीमित रहा। देश का बड़ा हिस्सा विकास से वंचित रहा। इसमें यूपी भी है। लंबे समय तक यहां सरकारों ने शासकों की तरह बर्ताव किया।
इस क्षेत्र ने देश को कल्याण सिंह जैसा सपूत दिया है। जिन्होंने रामकाज और राष्ट्रकाज दोनों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज वो जहां हैं, अयोध्या धाम को देखकर बहुत आनंदित हो रहे होंगे। लेकिन अभी भी सशक्त राष्ट्र निर्माण की गति बढ़ानी है।
आज पश्चिमी यूपी को विकास के लिए 19 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट मिले हैं। ये प्रोजेक्ट रेल लाइन, हाईवे, पेट्रोलियम पाइप लाइन, पानी, सीवेज, मेडिकल कॉलेज और औद्योगिक शहर से जुड़े हुए हैं।
मंच पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई। इसकी शुरुआत अयोध्या के श्रीराम मंदिर से हुई और फिर इसमें उत्तर प्रदेश के सभी विकास कार्यों को दिखाया गया।
पीएम मोदी ने 20 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं का बटन दबाकर उदघाटन- शिलान्यास किया।
PM की सभा में काले कपड़े उतरवाए गए। इसके चलते सभास्थल के बाहर काले कपड़ों का ढेर लग गया है।
जेवर क्षेत्र से BJP विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह खुद ट्रैक्टर चलाकर जनसभा में पहुंचे हैं।
चलिए, अब आपको रैली के बारे में बताते हैं…
पीएम का सभास्थल बुलंदशहर-जेवर रोड पर चोला क्षेत्र का फायरिंग रेंज मैदान रहा है। यहां 85 बीघा के इस मैदान में 65 बीघा पर जर्मन हैंगर टैंट लगाया गया। एक अहम बात यह भी है कि साल-2014 में जब नरेंद्र मोदी को जब भाजपा ने पीएम कैंडिडेट चुना, तब उन्होंने पहली जनसभा भी बुलंदशहर में ही की थी।