आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।
मनाली में बारिश का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है। प्रदेश में कई नदी-नहरें खतरे के निशान से ऊपर हैं। 2 जगह बादल फटा है।
कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। वहीं कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं।
पंजाब में सतलुज दरिया के पास बसे 15 से 20 गांव खाली करा लिए गए हैं। वहीं लेह-लद्दाख में भारी बारिश के चलते 450 साल पुराना घर गिर गया। हिमाचल में 46 घर जमींदोज हो गए।
देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है।
दिल्ली में बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुग्राम में सड़कें नदी बन गईं। यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी दी गई है। यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है।
पिछले 24 घंटों में 56 मौतेंं, सबसे ज्यादा यूपी में
मौसम से जुड़े अपडेट्स…
दिल्ली में यमुना नदी का वॉटर लेवल खतरे के निशान के करीब पहुंचा।
अमरनाथ यात्रा को लगातार तीसरे दिन जम्मू के रास्ते रोक दिया गया।
पंजाब के लुधियाना में भारी बारिश के चलते सोमवार को स्कूल बंद।
मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी में फंसे चार लोगों को NDRF ने रेस्क्यू किया।
दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने बैठक की।
हरियाणा में NDRF बुलाई गई, CM की इमरजेंसी मीटिंग में फैसला।
पंजाब में चीफ सेक्रेटरी सभी विभागों के अधिकारियों संग मीटिंग करेंगे।
दिल्ली हाईकोर्ट में कोर्ट रूम में पानी लीकेज के चलते उन्हें शिफ्ट किया गया।
हिमाचल में बीजेपी ने हेल्पलाइन नंबर 01772831893-9317221289 जारी किए।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…
यूपी के राहत आयुक्त जी एस नवीन कुमार के मुताबिक प्रदेश में बीते 24 घंटों में आकाशीय विद्युत बिजली गिरने से 17, पानी में डूबने से 12 तथा अतिवृष्टि से 5 लोगों की मौत हुई है। गाजियाबाद में रविवार को हुई भारी बारिश से लोनी क्षेत्र के दौलतनगर में 33 लोग फंस गए थे। NDRF ने उन्हें सुरक्षित निकाला।