मप्र अकादमी के अविनाश 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन जूनियर पुरूष में 1158 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसी वर्ग में पंजाब के पंकज मुखेजा (1159.50) पहले और दिल्ली के शिवम डबास (1158.00) अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। इसी वर्ग में मप्र के आदर्श तिवारी (1145) अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
वहीं, 50 मीटर रायफल थ्री पोजीशन पुरूष में नौसेना के किरण अंकुश जाधव (1172) अंकों के साथ चोटी पर है। वहीं, केरल के रिषि गिरीश (1160) अंक दूसरे, पंजाब के पंकज मुखेजा (1159) तीसरे और मप्र के अविनाश यादव (1158) चौथे स्थान पर है।
मप्र की मानसी ने 10 मीटर जूनियर महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दिन तीसरी रैंक हासिल की। मानसी ने 60 शॉट्स में कुल 627 अंक हासिल करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। कर्नाटक की पाहुनी पवार 627.70 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि तमिलनाडु की आर नर्मदा नितिन 627.50 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, 10 मीटर रायफल महिला वर्ग में दिल्ली की राजश्री अनिल कुमार संचेती (628.90) प्रथम, कर्नाटक की पाहुनी पवार (627.70) दूसरे, आर नर्मदा नितिन (627.50) तीसरे और मप्र की मानसी सुधीर सिंह कठैत (627) चौथे स्थान पर है। 10 मीटर रायफल यूथ महिला वर्ग में कर्नाटक की पाहुनी पवार (627.70) प्रथम, महाराष्ट्र की आर्या राजेश बोरसे (625.20) दूसरे और हरियाणा की पलक (624.50) तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग में मप्र की रामायणी बघेल (621.80) आठवें स्थान पर रही।
चैंपियनशिप में रविवार को 50 मीटर 3 पोजीशन जूनियर और पुरूष वर्ग के फाइनल खेले जाएंगे। इस वर्ग में देश के दिग्गज ओलंपियन मप्र अकादमी के ऐश्वर्य प्रताप सिंह दोनों इंवेंट जूनियर और पुरूष वर्ग में भागीदारी करेंगे। इस वर्ग में तीन बार के ओलंपियन संजीव राजपूत सहित कई अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी चुनौती पेश करेंगे। फाइनल के बाद विजेता निशानेबाजों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
10 मीटर रायफल जूनियर महिला
पाहुनी पवार (कर्नाटक) 627.70
आर नर्मदा नितिन (तमिलनाडु) 627.50
मानसी सुधीर सिंह कठैत (मप्र) 627.00
10 मीटर रायफल महिला
राजश्री अनिल कुमार संचेती (दिल्ली) 628.90
पाहुनी पवार (कर्नाटक) 627.70
आर नर्मदा नितिन (तमिलनाडु) 627.50
मानसी सुधीर सिंह कठैत (मप्र) 627.00
10 मीटर रायफल यूथ महिला
पाहुनी पवार (कर्नाटक) 627.70
आर्या राजेश बोरसे (महाराष्ट्र) 625.20
पलक (हरियाणा) 624.50