सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : किशनगंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी से 6 साल के बच्चे अर्स नवाज ने पूछा- आपकी शादी कब होगी? इस पर राहुल ने बच्चे से कहा कि अभी तो मैं काम कर रहा हूं, जब काम खत्म हो जाएगा तब।
बच्चे ने राहुल को फ्यूचर का प्राइम मिनिस्टर भी कहा। इसके बाद राहुल ने भी बच्चे से पूछा…आप शादी कब करोगे, तो बच्चे ने कहा कि जब मैं बड़ा हो जाऊंगा तब।
इसका वीडियो बच्चे ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया है। बच्चा ब्लॉग बनाता है। वीडियो को राहुल ने भी अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है। राहुल 29 जनवरी को किशनगंज पहुंचे थे। वीडियो भी 29 जनवरी का ही है।
29 जनवरी को किशनगंज में थी राहुल की न्याय यात्रा
29 जनवरी को राहुल की न्याय यात्रा किशनगंज में थी। उनका काफिला कोचाधामन में पहुंचा था। तभी एक बच्चा उनकी बस के सामने खड़ा हो गया। बस रुकी तो वो अंदर चला गया और वीडियो बनाते हुए राहुल राहुल गांधी से कई सवाल किए।
“मिस्टर बीस्ट” हट जाओ, किशनगंज का ये छोटा सा लड़का आपको विदा करने आया है… बच्चे के वीडियो को राहुल ने अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर करते हुए लिखा।
बस के अंदर से राहुल के अंदाज में भीड़ का अभिवादन करता अर्स।
वीडियो को राहुल ने इंस्टा पर शेयर किया
बच्चा कोचाधामन प्रखंड का रहने वाला है। जब राहुल गांधी का काफिला गुजर रहा था तो उसने सबसे गुहार लगाई कि राहुल गांधी से मिलना है। किसी ने उसकी मदद नहीं की, मगर जब राहुल बस से आए तो बच्चे को बस के सामने खड़ा देख राहुल खुद रुक गए और बच्चे को बस में बैठा लिया। उससे बातें भी की। जिसके बाद राहुल गांधी ने उस बच्चे के वीडियो को खुद के सोशल मीडिया साइट पर भी शेयर किया और लिखा ” मिस्टर बीस्ट हट जाओ किशनगंज का ये छोटा सा लड़का आपको विदा करने आया है”।
राहुल बोले-दबाव पड़ते ही नीतीश यू-टर्न ले लेते हैं:तंज कसा- राजभवन में शॉल छोड़कर आते हैं, लेने जाते हैं तो राज्यपाल चौंक जाते हैं
बिहार में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर अपनी चुप्पी तोड़ी। राहुल ने कहा कि नीतीश पर दबाव पड़ता है तो वो यू टर्न ले लेते हैं। वो शपथ लेते हैं तो खूब तालियां बजती हैं। नीतीश सीएम हाउस की ओर निकल जाते हैं। फिर पता चलता है कि वो अपना शॉल राज्यपाल भवन में छोड़ आए। वो लेने जाते हैं तो गर्वनर भी कहते हैं इतनी जल्दी आ गए।