सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नर्सिंग घोटाले में सीबीआई अफसरों के रिश्वत कांड के बाद सरकार अब इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। इसी के चलते हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर प्रदेश के 31 जिलों के 66 नर्सिंग कालेजों को बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद अनफिट नर्सिंग कॉलेजों के विरुद्ध कलेक्टरों को ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इंदौर समेत कुछ जिलों में सोमवार को इस मामले में कार्यवाही भी हुई है और मंगलवार को बाकी जिलों के कलेक्टरों को कालेज बंद कराने के निर्देश के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन ने कलेक्टर्स को भेजी गई सूची के साथ कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार कार्रवाई करें। यह जानकारी भी दी गई है कि इस आदेश से नर्सिंग कॉलेजों के पुराने विद्यार्थी प्रभावित नहीं होंगे। इन संस्थानों के विद्यार्थी परीक्षा दे सकेंगे , जिससे उनके भविष्य को लेकर संकट की स्थिति नहीं रहेगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने इन 66 कालेजों को अनसूटेबल बताया था जिसके बाद इनकी मान्यता निरस्त कर दी गई है।
यहां इतने कालेज की मान्यता निरस्त
अलीराजपुर-साई स्कूल आफ नर्सिंग अलीराजपुर
अनूपपुर-शारदा स्कूल आफ नर्सिंग, अनूपपुर
बड़वानी-बड़वानी स्कूल आफ नर्सिंग बड़वानी
बैतूल-विजन कालेज आफ नर्सिंग, मारुति कालेज आफ नर्सिंग, श्री अग्रसेन महाराज स्कूल एंड कालेज आफ नर्सिंग, मां मालती देवी मेमोरियल नर्सिंग कालेज, बालाजी इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, श्री गोवर्धन कालेज एंड स्कूल आफ नर्सिंग, श्री ओम कालेज आफ नर्सिंग, वेदांश कालेज आफ नर्सिंग जिला बैतूल
भिंड-आयुष्मान स्कूल आफ नर्सिंग भिंड, मां कृष्णा नर्सिंग कालेज भिंड
भोपाल-सविता कालेज आफ नर्सिंग भोपाल, वीनस कालेज आफ मेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग भोपाल, राम राजा सरकार कालेज आफ नर्सिंग भोपाल, रोशन हास्पिटल कालेज आफ नर्सिंग भोपाल, साई आसरा कालेज आफ नर्सिंग भोपाल, द होली फेथ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग भोपाल
बुरहानपुर-आल इज वेल कालेज आफ नर्सिंग बुरहानपुर
छतरपुर-आधार नर्सिंग कालेज छतरपुर, जेजे इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग छतरपुर, खजुराहो इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग साइंसेज छतरपुर, एसआर कालेज आफ नर्सिंग छतरपुर
देवास-देवास नर्सिंग शिक्षा महाविद्यालय देवास
धार-श्री व्यंकटेश नर्सिंग कालेज, रोशन कालेज आफ नर्सिंग, नवरत्न कालेज आफ नर्सिंग, प्रयागराज कालेज आफ नर्सिंग
ग्वालियर-जय मां भगवती नर्सिंग कालेज ग्वालियर
इंदौर-देवी अहिल्या नर्सिंग कालेज एंड एसोसिएटेड हास्पिटल, ह्रतुंजय स्कूल आफ नर्सिंग, वर्मा यूनियन नर्सिंग कालेज, जगतगुरु दत्तात्रेय कालेज आफ नर्सिंग, राय एकेडमी नर्सिंग कालेज इंदौर
जबलपुर-कोठारी नर्सिंग कालेज जबलपुर, प्रीति इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस जबलपुर
झाबुआ-मां पद्मावती इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, अक्षर कालेज आफ नर्सिंग झाबुआ