आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हिमाचल प्रदेश के मंडी के कटोला में बादल फटने से खूब तबाही हुई है। इससे कई घरों व गौशालाओं को नुकसान हुआ है। शिमला में भी हैवी रेनफॉल हो रहा है। इससे जगह-जगह लैंडस्लाइड से चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सहित 600 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई है। शिमला के विजयनगर में पानी घुसने के बाद रात में दो घरों को खाली कराना पड़ा। कृष्णानगर और समिट्री के गाहन में कई घरों को खाली करवाया गया है। पहाड़ों पर लोग दहशत में आ गए हैं।

चंडीगढ़-शिमला फोरलेन सोलन के चक्की मोड़ के पास फिर से बंद हो गया है। इसके बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई है। अल्टरनेटिव रोड भी लैंडस्लाइड के कारण जगह जगह बंद हो गई है। सड़क से मलबा हटाने का काम चल रहा है।

उफान पर नदी-नाले

प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश के बाद नदी-नाले उफान पर आ गए है। मौसम विभाग ने 23-24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटे के दौरान सोलन, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना मंडी, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल स्पीति में तेज बारिश का अलर्ट दिया गया है।

इसे देखते हुए सरकार ने लोगों को उफनते हुए नदी-नालों और लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं और गैर जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी है।

25 अगस्त तक राहत के असार नहीं

इस दौरान कुछेक क्षेत्रों में बादल फटने जैसी घटनाएं भी पेश आ सकती है। प्रदेश में 25 तक बारिश से राहत के आसार नहीं है। हालांकि 26 अगस्त से मानसून कमजोर पड़ने का पूर्वानुमान है।

शिमला-मंडी में आज-कल छुट्‌टी

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए शिमला, हमीरपुर और मंडी जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज आज व कल के लिए बंद कर दिए गए हैं, जबकि सोलन, सिरमौर व बिलासपुर जिले के शिक्षण संस्थानों में आज छुट्टी की गई है। इसी तरह कुछ सब डिवीजन में SDM द्वारा भी छुट्टियां कर दी गई है।

पालमपुर, देहरा, जयसिंहपुर के स्कूल बंद रहेंगे। HPU में 23-34 की परीक्षाएं भी स्थगित की गई है।

2220 घर ध्वस्त, आंशिक नुकसान पहुंचा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान ने उन लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है, जिनके घरों को बीते दिनों की भारी बारिश से खतरा पैदा हो गया है। प्रदेश में अब तक 2220 घर धवस्त हो चुके हैं, जबकि 9819 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।