आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पंजाब के गुरदासपुर जिले से सांसद सनी देओल 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं। फिल्म गदर-2 के बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद सनी देओल ने राजनीति छोड़ फिल्म एक्टर के तौर पर ही काम करने का मन बनाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में 2024 का चुनाव न लड़ने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि वह अभी सिर्फ एक एक्टर की तरह ही रहेंगे। आप एक जॉब कर सकते हैं। आप मल्टिपल जॉब नहीं कर सकते। जब मैं राजनीति में आया था तो सोचा था, ऐसी-वैसी चीजें होंगी, लेकिन जो चीजें होती हैं, वह एक एक्टर की तरह भी मैं कर सकता हूं, क्योंकि लोगों का प्यार इतना मिल रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
आज की अन्य बड़ी खबरें…
मनीष सिसोदिया को MLA फंड रिलीज करने की परमिशन मिली
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को MLA फंड रिलीज करने की परमिशन मिल गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें विकास कार्यों के लिए अपना फंड रिलीज करने की परमिशन दी। सिसोदिया ने कोर्ट में इसके लिए एप्लिकेशन लगाई थी, जिसका CBI ने भी विरोध नहीं किया।
कोयला घोटाला मामले में स्टील मंत्रालय के पूर्व अधिकारी को 3 साल की सजा, 5 लाख का जुर्माना भी लगा
दिल्ली की एक कोर्ट ने स्टील मंत्रालय के पूर्व अधिकारी गौतम कुमार बसक को 3 साल की जेल और 5 लाख रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। स्टील मंत्रालय में जॉइंट प्लांट कमेटी के पूर्व एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी गौतम कुमार पर छत्तीसगढ़ के विजय सेंट्रल कोल ब्लॉक के एलोकेशन के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
2007 में प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी पर कोल ब्लॉक के लिए अप्लाय करते हुए कंपनी के बारे में गलत जानकारी साझा करने के आरोप लगे। मंत्रालय ने गौतम को जांच की जिम्मेदारी दी। 2008 में बसक ने झूठी जांच रिपोर्ट पेश की और कंपनी के दावों को सही ठहराया। जब इसकी जांच CBI को सौंपी गई तो मामले का खुलासा हुआ।
मुरादाबाद BJP नेता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़; 3 शूटर्स को गोली लगी, 2 पुलिस वाले भी घायल
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की हाउसिंग सोसाइटी में भाजपा नेता अनुज चौधरी की गोलियां मारकर हत्या करने वाले तीनों शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया है। दो अलग-अलग जगहों पर हुए एनकाउंटर में तीनों शूटरों को गोली लगी है, जबकि 2 पुलिस वाले भी गोली लगने से जख्मी हुए हैं। बता दें कि, 9 अगस्त की शाम करीब 6 बजे मुरादाबाद की पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसाइटी परिसर में अनुज चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।