ITDC India e-Press / Agencies

भोपाल

प्रदेश मेंलंपी चर्म रोग के प्रकरणों में पिछले 11 दिनों में बीमार पशुओं की संख्या और मृत्यु-दर में कमी आई है। एक सप्ताह से किसी नए जिले में बीमारी के सूचना नहीं मिली है। बीमारी से अछूते 14 जिलों में पशुपालन विभाग द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

23 लाख वैक्सीन उपलब्ध

लंपी चर्म रोग की रोकथाम के लिए प्रदेश में 23 लाख डोज गोट पॉक्स वैक्सीन उपलब्ध है। प्रभावित जिलों में टीकाकरण एवं उपचार कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। अब तक 12 लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। पिछले 2 माह में 17 हजार 918 पशु इस रोग से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 15 हजार 442 ठीक हो चुके है। लगभग 25 हजार सक्रिय प्रकरण हैं, ‍जिनका नियमित उपचार जारी है।